उत्तरप्रदेश : महिला की मौत बनी सवालों की गुत्थी, खेत में की गई गला काटकर हत्या

By: Ankur Sat, 05 June 2021 3:52:32

उत्तरप्रदेश : महिला की मौत बनी सवालों की गुत्थी, खेत में की गई गला काटकर हत्या

गुरुवार की रात करीब नौ बजे उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में देहात कोतवाली के गोमती नदी किनारे स्थित सलाहपुर गांव में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला की मौत सवालों की गुत्थी बनकर रह गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

गुरुवार की रात सलाहपुर की निषाद बस्ती निवासी सुनीता निषाद (38) पत्नी झज्झर खेत गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पति परदेस में रहता है। बताया जाता है कि मृत महिला सुनीता के घर से थोड़ी दूर पर ही अहिरौटी में एक बरात आई थी। सुनीता शाम को बरात वाले घर पर निमंत्रण देने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने घर पहुंचकर भोजन बनाया। फिर खेत चली गई।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली: Odd-Even फार्मूले से व्यापारी नाराज, कहा- इससे सिर्फ असमंजस की स्थिति पैदा होती

# CM गहलोत ने अनलॉक की राजस्थान पुलिस की भर्तियां, दो साल में भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 8,438 पद

# कोरोना के कारण 33 लाख परिवारों पर आजीविका का संकट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी की एक हजार रुपए की सहायता राशि

# दिल्ली: बाजारों पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें कौन सी दुकानें कब खुलेंगी

# जोधपुर : 80 वर्षीय झूमरलाल का यह जज्बा ही दिलाएगा कोरोना के खिलाफ जंग में जीत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com